
कोरबा (आई.बी.एन -24) तहसील पाली अंतर्गत ग्राम भेलवाटिकरा में जमीन के सीमांकन को लेकर चल रहा विवाद अब अमर सिंह यादव के पक्ष में जाता दिख रहा है।
ग्राम भेलवाटिकरा निवासी अमर सिंह पिता मंगलू, जाति यादव ने अपनी कृषि भूमि के सीमांकन के लिए राजस्व न्यायालय में अर्जी दाखिल की थी।

राजस्व आदेश पत्र के अनुसार प्रकरण क्रमांक *202603050300201 अ-12* में यह मामला दर्ज है। अमर सिंह का कहना है कि ग्राम भेलवाटिकरा, पटवारी हल्का कैलमा में स्थित खसरा नंबर 149/31 रकबा 1.619 हेक्टेयर_ भूमि उनके नाम पर दर्ज है। सीमांकन न होने के कारण उन्हें परेशानी हो रही थी।
आवेदक ने बी-1, खसरा, नक्शा एवं बैंक चालान की मूल प्रति के साथ आवेदन प्रस्तुत किया था। 23 फरवरी 2026 को दिए गए आदेश में राजस्व निरीक्षक को सीमांकन प्रतिवेदन हेतु ज्ञापन जारी करने के निर्देश दिए गए।
पंचनामा और कब्जा छोड़ने का नोटिस।
ग्रामीणों और पटवारी की मौजूदगी में उक्त भूमि का सीमांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। पंचनामा की कार्रवाई भी गांव में की जा चुकी है।
सीमांकन के बाद राजस्व प्रक्रिया के तहत दूसरे पक्ष लक्ष्मणको भूमि पर से कब्जा छोड़ने का नोटिस भी दिया गया है।
अब राजस्व न्यायालय में यह प्रकरण अमर सिंह यादव के पक्ष में माना जा रहा है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर होगी।