क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

गुरु पूर्णिमा पर CM विष्णु देव साय ने कोसमनारा में की भोलेनाथ की पूजा, प्रदेशवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि।

रायगढ़ (आई.बी.एन -24) गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

पूजा के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के *सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली* की मंगलकामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, _”गुरु पूर्णिमा श्रद्धा, आस्था और गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन पर्व है। गुरु का आशीर्वाद जीवन को सही दिशा, सद्विचार और लोककल्याण की प्रेरणा देता है।”

पूजा का संकल्प:
मुख्यमंत्री ने वन्दना करते हुए कहा-
वन्दे देवं उमापतिं सुरगुरुं वन्दे जगत्कारणम्।
वन्दे पन्नगभूषणं मृगधरं वन्दे पशूनां पतिम्॥

CM साय के इस दौरे से क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। उन्होंने बाबा धाम में दर्शन कर राज्य की प्रगति और जनता की खुशहाली के लिए प्रार्थना भी की।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!