क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

ग्राम पंचायत कोडार की उचित मूल्य दुकान में 3 महीने से राशन वितरण बंद, हितग्राही परेशान।

महिला स्व-सहायता समूह पर गड़बड़ी का आरोप, धमकाने की भी शिकायत।

कोरबा (आई.बी.एन -24) ग्राम पंचायत कोडार के उचित मूल्य दुकान में पिछले तीन महीने से राशन वितरण पूरी तरह बंद है। दुकान का संचालन प्रगति महिला स्व-सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। समूह पर हितग्राहियों को समय पर राशन न देने और शिकायत करने पर धमकाने का गंभीर आरोप लगा है।

स्थानीय हितग्राहियों के अनुसार पिछले तीन महीनों से  मशीन में फिंगर लगाने के बाद भी चावल, शक्कर, चना और नमक का वितरण नहीं किया जा रहा है। जब हितग्राहियों ने समूह के अध्यक्ष और सचिव से कारण पूछा तो उनके साथ गाली-गलौच की गई और धमकाया गया। समूह के सदस्यों ने कहा कि “तुम्हारा राशन रोक रखा है, ऊपर से आदेश आएगा तभी वितरण होगा।”

ग्राम पंचायत कोडार के जनप्रतिनिधियों ने भी कई बार इस मामले को उठाया, लेकिन हर बार मामले को टाल दिया जाता है।

आश्रित गांवों/ मोहल्ला के लोग हो रहे प्रभावित।

इस लापरवाही से कोडार के आश्रित गांव बिरहोर मोहल्ला, कोडार बस्तीपारा, हरदी कछार, डोकरी टिकरा, नदियापार, केंदा कछार, जमनीपानी और परसापनी के सैकड़ों हितग्राही प्रभावित हैं। सभी गांवों के लोग पिछले 3 महीने से राशन से वंचित हैं।

ग्राम पंचायत कोडार ने जिला प्रशासन और खाद्य विभाग से मांग की है कि 2 सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान किया जाए। अन्यथा ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!