क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

कोरबा: राज ज्वेलर्स छुरी लूट का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार।

जेल में बनी दोस्ती, लूट के लिए बनाई योजना। घटना में चोरी की बाइक और देशी कट्टा बरामद

संवाददाता: सुनील दास महंत।

कोरबा/कटघोरा (आई.बी.एन -24), 06 जुलाई 2026। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में कटघोरा थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में बहुचर्चित *राज ज्वेलर्स, छुरी लूट प्रकरण* का सफल खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है, जबकि तीसरा आरोपी अब भी फरार है।

क्या था मामला
प्रार्थी राजकुमार अग्रवाल निवासी वार्ड क्रमांक-10, छुरीकला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक *01 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 01:00 बजे उनकी राज ज्वेलर्स दुकान में बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से 3 लोग ग्राहक बनकर आए। तीनों ने गमछे से चेहरा ढंक रखा था। आरोपियों ने चांदी की अंगूठी दिखाने के बहाने दुकानदार को काउंटर तक बुलाया। इसी दौरान एक ने दुकान का दरवाजा बंद किया और दूसरे ने देशी कट्टा छाती पर अड़ा दिया। आरोपियों ने आंखों में मिर्च पाउडर डालने का प्रयास किया और आभूषण बैग में भरने लगे। बाहर भीड़ जमा होने पर आरोपी लूट का सामान छोड़कर भाग निकले। भागते समय वे देशी कट्टा और चोरी की मोटरसाइकिल चेचिस क्रमांक MD2B77AX2PWC03386 मौके पर छोड़ गए।

पुलिस की कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। तकनीकी और साइबर साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि आरोपी जंगल के रास्तों से जशपुर, पत्थलगांव, धरमजयगढ़, सीतापुर और अंबिकापुर में छिप रहे थे।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गोपाल सिंह गोंड, उम्र 38 वर्ष, निवासी घुचापुर, चौकी कोरबी और परदेशी राठिया, उम्र 40 वर्ष, निवासी जिलगा बरपाली को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

तीसरा आरोपी विष्णु प्रसाद राठिया, निवासी कोलगा, थाना करतला अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

जेल में बनी थी दोस्ती
पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी पूर्व में हत्या, दुष्कर्म और अन्य गंभीर अपराधों में सजा काट चुके हैं। जेल में रहने के दौरान इनकी दोस्ती हुई और रिहाई के बाद लूट की योजना बनाई। घटना में चोरी की मोटरसाइकिल और देशी कट्टे का उपयोग किया गया था।

आरोप:अपराध क्रमांक 237/2026, धारा 309(6), 61(2)(क) बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट

सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कटघोरा मोती लाल पटेल, निरीक्षक धर्मनरायन तिवारी, साइबर थाना के उनि अजय सोनवानी सहित विशेष टीम के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!