क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

सहकारिता सप्ताह 2026 : किसान सशक्तिकरण और शासन की योजनाओं का व्यापक अभियान।

कोरबा (आई. बी. एन -24)केंद्र सरकार के सहकारिताप्रकोष्ठ के 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 29 जून से 5 जुलाई 2026 तक पूरे छत्तीसगढ़ में सहकारिता सप्ताह का आयोजन किया गया इस अभियान का उद्देश्य सहकारिता आंदोलन को प्रत्येक ग्राम प्रत्येक किसान एवं प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचा कर शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराना रहा कोरबा जिले के सभी आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में सप्ताह भर विभिन्न जन जागरूकता एवं किसान हितैषी औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिसके अंतर्गत समिति जवाली 3054 में भी कृषक संवाद,शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार,स्वच्छता अभियान,वृक्षारोपण,तकनीकी मार्गदर्शन तथा किसान पंजीयन जैसे कार्यक्रम प्रमुख रहे सहकारिता सप्ताह के तीसरे चौथे और पांचवें दिन क्रमशःक्षेत्रीय नोडल अधिकारी मीनाक्षी ठाकुर मेडम,प्रबंधक सुखदेव प्रसाद साहू अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में किसानों को कृषि एवं सहकारिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई किसानों को धान के साथ-साथ अरहर,उड़द,मूंग, तिल व अन्य वैकल्पिक फसलों खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया अल्प वर्षा की संभावना को देखते हुए विशेष सलाह सूखे की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किसानों को डीएसआर ( Direct seeded Rice)तकनीक,जल संरक्षण तथा वैकल्पिक फसलों को अपनाने की सलाह दी गई ताकि उत्पादन प्रभावित न हो और किसानो की आय सुरक्षित रह सके ।उपस्थित कृषकों को विभिन्न विभागीय योजनाओं कृषि तकनीक वित्त सुविधाओं तथा अन्य योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया मॉडल पैक्स ( PACS) समितियो में अन्य कार्यो के सम्पर्क के दौरान कृषक सदस्यों ने समितियां की कार्य प्रणाली डिजिटल सेवाओं तथा उपयुक्त सुविधाओं का अवलोकन किया और आधुनिक सहकारिता व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की उपस्थिति पत्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड केसीसी एवं रुपे केसीसी कार्ड वितरित किए गए साथ ही अपेक्स समितियां में संचालित माइक्रो एटीएम सेवाओं एवं डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी देकर किसानों को नगद रहित एवं सरल बैंकिंग सेवाओं को उपयोग हेतु प्रोत्साहित किया गया । वृक्षारोपण अभियान इस सप्ताह के दौरान जिले के सभी सेवा सहकारी समितियां के साथ-साथ जवाली समिति में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा समिति परिसर में छायादार एवं फलदार वृक्ष का पौधों का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया

समापन समारोह सहकारिता सप्ताह का जिला स्तरीय समापन समारोह रविवार 5 जुलाई 2026 रविवार को शासन के निर्देश अनुसार भव्य रूप से “भैंसमा समिति” में आयोजित किया जाएगा जिसमें जिले भर के समस्त समिति के सक्रिय कृषक, प्राधिकृत अधिकारी ,समिति कर्मचारी ,जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे जिसमें सहकारिता आंदोलन को और अधिक प्रभावी बनाने किसानों को शासन की योजनाओं से जोड़ने तथा ग्रामीण व्यवस्था अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का संकल्प लिया जाएगा ।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!