क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

पाली स्कूल मारपीट मामले में भाजपा नेता राजेश यादव ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कठोर कार्रवाई की मांग।

Oplus_131072

कोरबा/पाली (आई.बी.एन -24) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में प्राचार्य एवं व्याख्याता के बीच हुई मारपीट की घटना को गंभीर बताते हुए भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह-संयोजक राजेश यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

जारी पत्र में राजेश यादव ने कहा है कि विद्यालय जैसे पवित्र और अनुशासित वातावरण वाले संस्थान में विद्यार्थियों एवं पालकों की उपस्थिति में अधिकारियों के बीच विवाद, धक्का-मुक्की और मारपीट की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं शर्मनाक है। इससे शिक्षा व्यवस्था की गरिमा को ठेस पहुंची है तथा विद्यार्थियों और अभिभावकों में गलत संदेश गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारियों के बीच विवाद कोई नया नहीं था और यदि प्रशासन द्वारा समय रहते प्रभावी हस्तक्षेप किया गया होता तो स्थिति यहां तक नहीं पहुंचती। यह घटना प्रशासनिक निगरानी एवं जवाबदेही पर भी सवाल खड़े करती है।

राजेश यादव ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि विद्यालय के प्राचार्य एवं संबंधित व्याख्याता को तत्काल प्रभाव से वहां से हटाकर अन्यत्र पदस्थ किया जाए। साथ ही दोनों अधिकारियों के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने एवं विद्यालय का वातावरण दूषित करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने कथित आर्थिक अनियमितताओं एवं अन्य आरोपों की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी मांग की है।

पत्र की प्रतिलिपि शिक्षा मंत्री, प्रभारी मंत्री, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, कलेक्टर कोरबा, जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाली एवं थाना प्रभारी पाली को भी भेजी गई है।

राजेश यादव ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए विद्यालय में स्वस्थ एवं शैक्षणिक वातावरण की पुनर्स्थापना आवश्यक है। उन्होंने शासन एवं प्रशासन से मामले में शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!