क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

ग्राम पंचायत बेलटिकरी की नाली पहली ही बारिश में ढही, अच्छी नाली तोड़ कर पुनः बनाया भृष्टाचार की नियत से बनाया गया।

दीपका (आई.बी.एन -24) कटघोरा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलटिकरी में हाल ही में कराया गया नाली निर्माण पहली ही बारिश में धराशायी हो गया, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, नाली निर्माण के दौरान निकाली गई मिट्टी को पक्की सड़क पर ही डाल दिया गया, जिसके कारण पूरी गली में कीचड़ फैल गया है। इससे पैदल चलना तो दूर, बाइक और कार तक फंस रही हैं और आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

सबसे गंभीर बात यह है कि:

नाली का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया

पानी भरने से मच्छर और गंदगी बढ़ रही है

पहले से बनी नाली बेहतर स्थिति में थी, फिर भी नया निर्माण कराया गया

पर्याप्त बजट न होने के बावजूद कार्य शुरू किया गया

ग्रामीणों ने पंचायत सचिव पर मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और जनपद सीईओ से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

जांच की मांग:
यह भी जांच का विषय है कि इस नाली का डिजाइन और मूल्यांकन किस इंजीनियर द्वारा किया गया तथा इतनी खराब गुणवत्ता का कार्य कैसे पास हुआ।

जनता की मांग:
दोषियों पर कार्रवाई हो, नाली का पुनः निर्माण हो और सड़क से मिट्टी हटाकर आवागमन सुचारु किया जाए।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!