क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

CM विष्णु देव साय ने बगिया से ₹119 करोड़ की M-CAD योजना का किया शुभारंभ, 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में पहुंचेगा पानी।

— स्टाफ रिपोर्टर, जशपुर-

जशपुर (आई.बी.एन -24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर प्रवास के दौरान अपने गृह ग्राम बगिया में समृद्धि कमांड क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन आधुनिकीकरण (एम-कैड) योजना के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

योजना की खासियत:
CM साय ने कहा कि यह सिर्फ एक सिंचाई परियोजना नहीं, बल्कि “हर बूंद से अधिक उत्पादन” की सोच का सशक्त उदाहरण है। आधुनिक प्रेशराइज्ड पाइप इरिगेशन नेटवर्क के जरिए अब पानी का अधिक कुशल उपयोग होगा और किसानों को सिंचाई जल उपलब्धता में सहूलियत मिलेगी।

किसे मिलेगा फायदा :
करीब ₹119 करोड़ लागत की इस परियोजना से जशपुर जिले के 13 गांवों के लगभग 4,933 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी। इससे फसल उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी।

मॉडल जिला बनेगा जशपुर:
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के पूरा होने के बाद जशपुर देश में आधुनिक सिंचाई प्रणाली का मॉडल जिला बनकर उभरेगा। प्रेशराइज्ड पाइप सिस्टम से पानी की बर्बादी रुकेगी और टेल एंड तक के खेतों को भी पर्याप्त पानी मिल सकेगा

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!