छत्तीसगढ़राजनीति

दीपका  : अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई: 122 लीटर शराब और 400 किलो लाहन जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार।

संवाददाता : सुनील दास महंत।

दीपका /पाली : (आई.बी.एन -24) कोरबा जिले के दीपका में आबकारी विभाग ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 122.2 लीटर महुआ शराब और 400 किलो महुआ लाहन जब्त किया है। इस मामले में एक आरोपी शिवनारायण कंवर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है।

आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम कपोट में छापेमारी कर 52.2 लीटर महुआ शराब बरामद की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा, जंगल में छापेमारी कर 70 लीटर महुआ शराब और 400 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया।

आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क,ख,च), 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

कोरबा कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर और सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती आशा सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। आबकारी उपनिरीक्षक डॉ सुकांत, आबकारी मुख्य आरक्षक सिमोन मिंज़ और उनकी टीम ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!