क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने की दिशा में सुशासन सरकार की एक और ऐतिहासिक पहल।

रायपुर (आई.बी.एन -24)मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर से 300 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) और 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के सभी जिलों के लिए रवाना किया।

इस पहल के अंतर्गत पहली बार प्रदेश में 5 नियोनेटल ALS एम्बुलेंसों की भी शुरुआत की गई है, जो नवजात शिशुओं की आपातकालीन देखभाल को नई मजबूती देंगी और गंभीर परिस्थितियों में जीवन रक्षक साबित होंगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में पिछले दो वर्षों में व्यापक सुधार और सुविधाओं के विस्तार से आम जनता का विश्वास सरकारी अस्पतालों के प्रति लगातार मजबूत हो रहा है।
यह पहल प्रदेश के हर नागरिक तक त्वरित और बेहतर आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!