क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, 132वें संस्करण पर हुआ संवाद।

बिलासपुर (आई.बी.एन -24) देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें संस्करण का श्रवण भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा दिनांक 29 मार्च 2026 को वार्ड क्रमांक 54, भक्त माता कर्मा नगर, चिंगराजपारा में सामूहिक रूप से किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मोहितराम जायसवाल, बिलासपुर संभाग झुग्गी-झोपड़ी प्रभारी श्री राजेश यादव, सह प्रभारी श्री पल्ल्वधर जी, संयोजक श्री थानूराम साहू, सह संयोजक श्री ईश्वर प्रसाद यादव, वार्ड 53 की पार्षद श्रीमती रेखा सूर्यवंशी, वार्ड 55 की पार्षद श्रीमती मनोरमा विजय यादव तथा वार्ड 54 की पार्षद श्रीमती रानी देवांगन एवं श्री शैलेश देवांगन सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

मन की बात के इस संस्करण में प्रधानमंत्री ने देश के विकास, जनभागीदारी, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए, जिसे उपस्थित जनों ने ध्यानपूर्वक सुना।

कार्यक्रम के समापन पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मोहितराम जायसवाल एवं संभाग प्रभारी श्री राजेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, जनसंपर्क बढ़ाने एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम है।

अंत में सह संयोजक श्री ईश्वर प्रसाद यादव द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर कुल 57 लोगों की उपस्थिति रही।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!