क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

जवाली पुल निर्माण कार्य शुरू, प्रस्तावित चक्काजाम आंदोलन निरस्त-राजेश यादव।

कोरबा (आई.बी.एन -24) कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत बहुप्रतीक्षित जवाली–चाकाबुड़ा पुल के अधूरे निर्माण को लेकर आमजन की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह संयोजक (झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ) राजेश यादव द्वारा पूर्व में चक्काजाम आंदोलन की चेतावनी दी गई थी।

राजेश यादव ने बताया कि जनभावनाओं एवं लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप अब संबंधित विभाग एवं प्रशासन द्वारा पुल निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है तथा कार्य तेज़ी से प्रगति पर है। इससे क्षेत्रवासियों, किसानों, छात्रों एवं दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

भाजपा नेता राजेश यादव ने कहा कि जनता की सुविधा सर्वोपरि है सरकार किसी पार्टी का रहे । निर्माण कार्य प्रारंभ होने के सकारात्मक कदम को देखते हुए प्रस्तावित चक्काजाम आंदोलन को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है।

राजेश यादव ने इस पहल के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री अरुण साव सहित प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है तथा अपेक्षा जताई है कि कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए पुल का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा, ताकि क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि भविष्य में निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या विलंब पाया जाता है, तो पुनः जनहित में आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
निर्माण कार्य शुरू होने पर ईश्वर बघेल भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, विरेन्द्र नामदेव भाजपा नेता, योगेश साहू, जगदीश यादव वरिष्ठ भाजपा नेता, दीपक पटेल समाजिक कार्यकर्ता, राजेश यादव बुंदेली युवा नेतासमय लाल यादव,कुंज बिहारी, गोकुल प्रसाद, रामप्रसाद,लक्ष्मी सिदार, दिलीप सिंह नेताम,जगजीवन भार्गव,राजू अनंत,लक्ष्मी अनंत,राजकुमार यादव कोलहिया मुड़ा,अजय निषाद,नेतराम यादव मुकुंद यादव, हरिहर सिंह शगुन सिंह प्रताप सिंह,दिलदार पटेल, अरुण कुमार, अशोक कुमार,मुनेंद्र कुमार,सुरेश साहू,गणेश जयंत टांडिया,किताब सिंह,राजेश पाटले सविता जनार्दन,योगेश साहू आदि

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!