पाली : पूर्व सरपंच राजू जगत बने जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारणी सचिव कार्यकर्ताओं में हर्ष।

कोरबा-पाली (आई.बी.एन -24) न्यूज एजेंसी । कोरबा जिला कांग्रेस(ग्रामीण) के कर्मठ कार्यकर्ता और पूर्व सरपंच राजू जगत को जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यकारणी सचिव नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) मनोज चौहान की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपना अनुमोदन प्रदान किया है।
राजू जगत की इस नियुक्ति से उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। वे अपनी मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं। राजू जगत पूर्व में ग्राम सरपंच पद का बखूबी निर्वहन किए है, उनके कार्यकाल में ग्राम पंचायत में जो विकास हुआ है वह कबीले तारीफ है।
पार्टी को पूर्ण विश्वास है कि वे अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाएंगे और संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगे। उनकी इस उपलब्धि पर उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।