क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

कटघोरा विकास खंड का मितानिन सम्मेलन सांस्कृतिक भवन कटघोरा मे सम्पन्न।

 


कटघोरा (आई.बी.एन -24) न्यूज एजेंसी।आज सांस्कृतिक भवन कटघोरा में ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति द्वारा आयोजित ऐतिहासिक स्वस्थ पंचायत सम्मेलन में मुख्य अतिथि विधायक प्रेमचंद कटघोरा, विशिष्ट अतिथि डा. पवन सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष ,राजेश यादव प्रदेश सह-संयोजक भाजपा झुग्गी प्रकोष्ठ व सह संयोजक प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ, अध्यक्षता डां. रश्मि कंवर के उपस्थिति में भारत के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर प्रारम्भ हुआ।


कटघोरा विधायक प्रेम चंद पटेल ने कहा मुझे इनके कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ और सशक्त गांवों के निर्माण का जनसंकल्प था। डां.पवन सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा मितानिनो का कार्य बच्चे के जन्म से लेकर मरण तक घऱ घऱ जाकर सेवाएं देना होता है मितानिन का सेवा सराहनीय है।
प्रदेश मितानिन संघ के सह संयोजक राजेश यादव ने कहा मितानिनो का कार्य देवतुल्य है। 2002 से अब तक सेवाएं दे रहीं है।

500 से अधिक मितानिन बहनों की ऊर्जावान एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने सम्मेलन को प्रेरणा, समर्पण और सेवा भाव से ओतप्रोत कर दिया। आप सभी मितानिन बहनें गांव-गांव में स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण की अलख जगा रही हैं। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की रक्षा से लेकर कुपोषण मुक्ति तक, आपका योगदान अतुलनीय और सराहनीय है।

इस अवसर पर
डॉ पवन सिंह (जिला पंचायत अध्यक्ष),
राजेश यादव (प्रदेश सह संयोजक झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ एवं जिला संयोजक मितानिन),
रघुराज उइके (पूर्व सदस्य युवा आयोग),
संजय शर्मा (जिला महामंत्री कोरबा),मितानिन डी सी वंदना गुप्ता, चारु लता बंजारे आँगन बाड़ी सुपरवाइजर,लीला पिल्ले स्वस्थ्य पंचायत समन्वयक,ओम प्रकाश डिक्सेना ब्लॉकसमन्वयक रुक्मणी यादव,मितानिन प्रेरको मे अन्नू नेटी,संध्या दुबे, सुहाना महंत,देव कुमारी निषाद, अनीता यादव,ममता चौहान,विमला कंवर कल्याणी जगत, दुबराज यादव, संगीता कंवर, तीज पटेल,राम कुमारी साहू,कौशल्या यादव, रेखा पटेल, कमलेश लहरे पूर्णिमा महंत,विजय लक्ष्मी तंवर, बेबी कंवर, जमोत्री राठौर,सुनीता निर्मलकर, अनीता कंवर,
तथा अभिषेक गर्ग, समजीत सिंह, पियुष अग्रवाल, मन्नू राठौर, अनुराग दुहलानी, जय गर्ग सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में मितानिन बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सम्मेलन में मितानिन बहनों को संबोधित करते हुए उनके अथक परिश्रम, निस्वार्थ सेवा और ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था में उनके अमूल्य योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की। वास्तव में, स्वस्थ पंचायत की परिकल्पना तभी साकार होगी जब गांव का प्रत्येक परिवार स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनेगा — और इस परिवर्तन की सबसे मजबूत कड़ी हमारी मितानिन बहनें हैं।

आपका समर्पण ही सशक्त, स्वस्थ और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है।

आप सभी के सहयोग, सहभागिता और सेवा भावना के लिए हृदय से आभार।
आइए, हम सब मिलकर स्वस्थ, स्वच्छ और सशक्त पंचायत निर्माण का संकल्प लें और इसे जनआंदोलन का स्वरूप दें।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!