Uncategorized
बाकी मोगरा : होली पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए बाकी मोगरा पुलिस का फ्लैग मार्च।

बाकी मोगरा (आई.बी.एन -24) न्यूज एजेंसी।कोरबा में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए बाकी मोगरा पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। थाना प्रभारी चमनलाल सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों, मुख्य चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्र में पैदल मार्च किया।
पुलिस ने आम नागरिकों से शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, नशे में वाहन चलाने और अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने की बात कही।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों की “खैर नहीं” होगी।