Uncategorized

बाकी मोंगरा में सनसाइन स्कूल के सामने प्रतिमा ऑटो पार्ट्स में निकला सांप, रेस्क्यू टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

संवाददाता : अनुज पाठक।

कोरबा (आई.बी.एन -24) न्यूज एजेंसी। जिले के बाकी मोंगरा क्षेत्र में सनसाइन स्कूल के सामने स्थित प्रतिमा ऑटो पार्ट्स दुकान में एक सांप निकलने से हड़कंप मच गया। रेस्क्यू टीम के याद राम यादव (समीर) ने सतर्कता और सावधानी के साथ सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़कर कवर किया। टीम के सदस्य ने दस्ताने पहनकर सांप को नियंत्रित किया और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने टीम के कार्य की सराहना की और भविष्य में भी ऐसी स्थिति में तुरंत सूचना देने की अपील की गई।बाकी मोंगरा में सनसाइन स्कूल के सामने प्रतिमा ऑटो पार्ट्स में निकला सांप, रेस्क्यू टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
कोरबा जिले के बाकी मोंगरा क्षेत्र में सनसाइन स्कूल के सामने स्थित प्रतिमा ऑटो पार्ट्स दुकान में उस समय हड़कंप मच गया, जब दुकान के अंदर एक सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और तुरंत इसकी सूचना रेस्क्यू टीम को दी गई।


मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम के जाने माने याद राम यादव (समीर)ने सतर्कता और सावधानी के साथ सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़कर कवर किया। टीम के सदस्य ने दस्ताने पहनकर सांप को नियंत्रित किया और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इस दौरान दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई थी।
रेस्क्यू टीम की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई। स्थानीय लोगों ने टीम के कार्य की सराहना की और भविष्य में भी ऐसी स्थिति में तुरंत सूचना देने की अपील की गई।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!