Uncategorized
Raipur : डिजिटल किसान किताब और डिजिटल ऋण पुस्तिका का शुभारंभ।

रायपुर (आई.बी.एन -24) न्यूज एजेंसी। डिजिटल किसान किताब और डिजिटल ऋण पुस्तिका का शुभारंभ।
राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने रायपुर में डिजिटल किसान किताब एवं डिजिटल ऋण पुस्तिका का शुभारंभ किया। यह पहल भुइया पोर्टल के माध्यम से भूमि संबंधी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराकर राजस्व व्यवस्था को पारदर्शी, सशक्त और नागरिक-केन्द्रित बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।