Uncategorized
रायपुर : महिला सशक्तिकरण पर चर्चा: केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर से मिलीं लक्ष्मी राजवाड़े।

रायपुर (आई.बी.एन -24) न्यूज एजेंसी। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रायपुर स्थित पहुना अतिथि गृह में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर से सौजन्य भेंट की।
भेंट के दौरान महिलाओं एवं बच्चों के सशक्तिकरण, पोषण स्तर में सुधार, सुरक्षा तंत्र की मजबूती तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई। केंद्र और राज्य के समन्वय से योजनाओं को अधिक परिणाममूलक बनाने पर सहमति व्यक्त की गई।
इस अवसर पर राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा भी उपस्थित रहीं।