Uncategorized

गुरु घासीदास बाबा की पदयात्रा का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना

रायपुर (आई.बी.एन -24) न्यूज एजेंसी 🗞️ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा” का शुभारंभ कर पावन गिरौदपुरी धाम के लिए रवाना किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने पवित्र जैतखाम की पूजा-अर्चना कर गुरु घासीदास बाबा जी का पुण्य स्मरण किया तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गुरु घासीदास बाबा जी का “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। यह पदयात्रा समाज में सद्भावना, समरसता और भाईचारे को और सुदृढ़ करेगी।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!