Uncategorized

भाजपा युवा मोर्चा का रामपुर विधानसभा में ‘युवा जोहार’ मंडल प्रवास, कांग्रेस विधायक पर साधा निशाना।

कोरबा (आई.बी.एन -24)भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री वैभव शर्मा जी का रामपुर विधानसभा अंतर्गत आयोजित मंडल प्रवास कार्यक्रम “युवा जोहार” दिनांक 14/02/2026 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

जिला अध्यक्ष श्री शर्मा ने उरगा, बरपाली, फर्सवानी, करतला, कुदमुरा एवं उपरोड़ा मंडलों में संगठनात्मक बैठकें लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया।


इस दौरान उन्होंने संगठन सशक्तिकरण, बूथ प्रबंधन एवं आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रामपुर विधानसभा में कांग्रेस के विधायक होने के बावजूद क्षेत्र की अपेक्षित प्रगति नहीं हो पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों में सुस्ती और जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही देखी जा रही है। श्री शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा गांव-गांव जाकर जनता की आवाज को मजबूती से उठाएगा और आगामी समय में क्षेत्र में परिवर्तन का संकल्प लेकर कार्य करेगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाकर संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है।
कार्यक्रम के अंत में सभी मंडलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया गया।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!