क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

वन परिक्षेत्र जटगा के अधीन ग्राम पंचायत बिंझरा में हाथी के हमले से महिला की हुई मौत।

कटघोरा (आई.बी.एन -24)कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल परिक्षेत्र अंतर्गत बिंझरा चंदनपुर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना हुई। जंगली हाथी के हमले में 28 वर्षीय महिला हीना निर्मलकर की मौत हो गई। हीना अपने पति बबलू निर्मलकर के साथ दिशा मैदान के लिए नदी जा रही थी, तभी हाथी ने उन पर हमला कर दिया। बबलू ने किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन उनकी पत्नी हीना को नहीं बचा पाए।

इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही कटघोरा D.F.O. श्री कुमार निशांत की निर्देशन में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

यह घटना कल हुई एक अन्य घटना के बाद हुई है, जिसमें पाली वनमंडल क्षेत्र बारी उमराव में एक महिला की जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई थी। लगातार हाथी के हमलों से क्षेत्र में दहशत फैल गई है ।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!