क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

प्रधान पाठक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय खिसोरा के प्राचार्य वेदप्रसाद कुर्रे हुए सेवानिवृत।

संवाददाता : ललित कुमार कुर्रे

जांजगीर चांपा (आई.बी.एन -24) वेद प्रकाश कुर्रे गुरुजी 39 वर्ष सेवाकाल के बाद हुए सेवानिवृत परिवार के सदस्यों और स्टाफ सदस्यों ने उन्हें सम्मानित किया, और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वेद प्रकाश कुर्रे गुरुजी के सेवाकाल के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई , और उन्हें प्रेरणा के स्रोत के रूप में याद किया गया। श्री वेद प्रकाश कुर्रे जी प्राचार्य स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय खिसोरा में पदस्थ थे, जिनका प्रथम नियुक्ति 28/01/1986 को हुआ था ,जो 39 वर्ष सेवाकाल के बाद दिनांक 31/08/2025 को सेवानिवृत हुए हैं, उनका भव्य विदाई सम्मान समारोह कर फूल मालाओं के साथ रंग गुलाल लगा कर बिदाई दी गई, सेवानिवृत्त में प्राचार्य मनोहर प्रताप सिंह एवं समस्त व्याख्याता एवं शिक्षक साथी सम्मिलित हुए, बिदाई कार्यक्रम में मंच संचालन सुनील सुमन,और आभार प्रदर्शन पप्पू लहरें का ग्राम डोंगरी (काता पाली) में ग्रामवासियों ने भव्य स्वागत किया।

सेवानिवृत्ति के बाद की योजनाएं।

वेद प्रकाश कुर्रे गुरुजी ने अपनी सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन के बारे में बात करते हुए कहा कि वह अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं और अपने शौक को पूरा करना चाहते हैं।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!