
कोरबा/कटघोरा (आई. बी. एन -24) कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरी के शासकीय हाई स्कूल देवरी में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत 22 छात्रों को एसएमडीसी अध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव एवं शाला प्रबंधन समिति की ओर से छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया जिससे शासकीय हाई स्कूल देवरी में पढ़ने वाले छात्राओं में खुशी की लहर है एसएमडीसी अध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की ओर से बहुत ही अच्छा योजना स्कूल में पढ़ने वाले छात्राओं के लिए सरस्वती साइकिल योजना लाया गया है जिससे दूर दराज से आने वाले छात्राओं को सरस्वती साइकिल मिलने से आने-जाने में सुविधा होगी सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसएमडीसी अध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव रहे साथ में शिवनारायण यादव पंच बलराम यादव शासकीय हाई स्कूल देवरी के प्राचार्य के एस तंवर शिक्षक बी एस पैकरा,गरिमा मिश्रा नीलिमा साहू व अन्य शिक्षक गढ़ एवं शाला प्रबंधन समिति की उपस्थिति रही।