छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा जिला संगठन में जिलाध्यक्ष के कई प्रबल दावेदार किसके सिर पर सजेगा ताज…आखिर कौन होगा कोरबा का राजा..?

 

कोरबा (आई.बी.एन -24) भारतीय जनता पार्टी कोरबा में संगठन जिला अध्यक्ष चुनाव तेज हो गया है जिसमें एक से बढ़कर एक दावेदार का नाम भरकर सामने आ रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष के प्रबल दावेदारों में पवन गर्ग जिन्होंने पूर्व में जिला अध्यक्ष का पद का निर्वहन कर चुके हैं उनके कार्यकाल में विधायक सांसद आदि जीत हासिल किए थे युवाओं में एक अलग पैठ है। मनोज शर्मा जी जो पूर्व में नगर पालिका परिषद दीपिका के अध्यक्ष रहे तथा किसान मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व बखूबी से निभा चुके हैं। मिलनसार व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं। राजेश यादव अखिल विद्यार्थी परिषद में लंबे समय तक कार्य किये तथा युवा मोर्चा में मण्डल, जिला, प्रदेश में दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। कर्मठ तथा संघर्ष शील क्रांतिकारी नेता के रूप में जाने जाते हैं।बहुत सारे धमाके दार कार्य इनके द्वारा कराए गए हैं। संजय भावनानी पूर्व जिला अध्यक्ष नानकराम भावनी के पुत्र हैं तथा पाली क्षेत्र में अपना एक अलग वर्चस्व कायम रखे हुए हैं वर्तमान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हैं। अगला नाम है गोपाल मोदी गोपाल मोदी वर्तमान में कोषाध्यक्ष है तथा राइस मिल एशोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं इनका कार्यकाल सराहनीय है सभी दावेदार अपने-अपने क्षेत्र में महारत हासिल किए हुए हैं।
कौन बनता है जिलाध्यक्ष यह आने वाला समय बताएगा फिरहाल सब तैयारी में लगे हुए हैं।प्रदेश संगठन बिलासपुर जिला के तेज तर्रार नेता राजा पाण्डेय को संगठन चुनाव का जिम्मेदारी दिया है।पूर्व में भाजपा प्रदेश संगठन ने राजा पाण्डेय जी को प्रभारी बनाया था।जिसमें महारथ हासिल किया था।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!