क्राइमछत्तीसगढ़राजनीतिस्वास्थय

आदिम जाति विकास विभाग ने मण्डल संयोजकों को पदोन्नत कर जनपद सीईओ के पद दी नवीन पदस्थापना,कोरबा में कौशाम्बी,पोंडीउपरोड़ा में डड़सेना बने प्रभारी सीईओ ….देखें आदेश।

रायपुर -कोरबा। लगातार सुर्खियों में बना हुआ जनपद पंचायत कोरबा को आखिरकार नया सीईओ मिल ही गया। आदिम जाति विकास विभाग ने मण्डल संयोजक के पद पर पदस्थ कौशाम्बी गबेल को पदोन्नत कर प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा के पद पर पदस्थ किया है।

कौशाम्बी गबेल कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कोरबा के अंतगर्त विकासखण्ड कोरबा में करीब 3 साल से मण्डल संयोजक के पद पर उत्कृष्ट सेवाएं दे रही थीं। उनके कार्यकुशलता ,लगनशीलता को देखते हुए उन्हें जनपद पंचायत कोरबा के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ किया है। इस पद पर सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत इंदिरा भगत करीब 2 साल से प्रभारी सीईओ के पद पर सेवाएं दे रही थीं। इनके कार्यकाल में जनपद पंचायत कोरबा की शासन स्तर पर विभिन्न शिकायतें पहुंचती रही हैं। अब पदोन्नति उपरांत कौशाम्बी इस पद पर विभाग को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करेंगी। जनपद पंचायत पोंडी उपरोड़ा को भी नया सीईओ मिला है ,इस पद पर पदोन्नति उपरांत जय प्रकाश डडसेना की पदस्थापना हुई है। वे अभी वर्तमान में बलरामपुर जिले के विकासखण्ड शंकरगढ़ में सेवाएं दे रहे हैं। पोंडी उपरोड़ा में एडीओ खगेश निर्मलकर प्रभारी जनपद सीईओ के रूप में सेवाएं दे रहे थे। गौरतलब हो मंगलवार को आदिम जाति विकास विभाग ने प्रदेश के 29 मण्डल संयोजक को पदोन्नत करते हुए प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर नवीन पदस्थापना दी है।

देखें कौन कहाँ हुए पदस्थ 👇

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!