
रायपुर (आई.बी.एन -24) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से गत दिवस रायपुर स्थित निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग -2024 के शीर्ष 10 अभ्यर्थियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी सफल अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।