क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

बिलासपुर: कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई।

बिलासपुर (आई.बी.एन -24) कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा सुओमोटो पीआईएल प्रकरण क्रमांक 05/2025 अंतर्गत पेट शॉप एवं श्वान प्रजनन केंद्रों के पंजीयन हेतु सभी डॉग ब्रीडर एवं पेट शॉप संचालकों को निर्देश दिए गए। पशुधन विकास विभाग से इस हेतु मापदंड अनुसार निर्धारित आवेदन प्रपत्र 15 दिसंबर तक पूर्ण कराने कहा गया। इसके साथ ही बताया गया कि शहर में कुल 6000 पालतू कुत्ते हैं। उन्हें सघन एंटी रेबीज टीकाकरण हेतु नगर निगम आयुक्त बिलासपुर के सामंजस्य से संयुक्त दल का गठन कर वार्ड वार रेबीज टीकाकरण करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बिलासपुर जिले में 21000 आवारा कुत्तों के नसबंदी के लिए पशु चिकित्सकों को प्रशिक्षित कराकर और 15 दिसंबर तक नसबंदी / टीकाकरण कार्यक्रम प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!