
बाँकी मोंगरा(आई.बी.एन -24)नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा में टेंडर प्रक्रिया में लगातार की जा रही मनमानी को लेकर विपक्षी पार्षदों ने संयुक्त रूप से संयुक्त संचालक,बिलासपुर को पत्र लिखकर कार्यवाही की माँग की है अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है ..!
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने कहा की – नगर परिषद में जबसे नयी सरकार गठन हुई है तबसे एक अलग तरह का नियम चलना शुरू हुआ है बिना टेंडर के रेवड़ी बाटने का केवल और केवल अपने चहेते लोगो को लाभ पहुँचाने के लिए आवस्यक कार्यों को दरकिनार करके सरकारी पैसों का बंदरबाट शुरू कर दिया गया है कार्यों में गुणवत्ता का कोई सरोकार नहीं है इसके अलावा जब कोई पार्षद इन सब कार्यों का विरोध करे तो उसके वार्ड के कार्यों में विवाद करवा दिया जाता है या होने नहीं दिया जाता है टेंडर जारी तो होता है परंतु खुलने का koi दिनाक नहीं है जब लगता है की कार्य उनके चहेते लोगो को नहीं मिलेगा टेंडर या तो कैंसल कर दिया जाता है या फिर खोलने का दिनाक बढ़ा दिया जाता है नियम प्रक्रिया पूर्ण रूप से दरकिनार है इसके अलावा ज़ोनल टेंडर के नाम पर अलग ही पैसा निकलो और बाटो प्रक्रिया चल रहा है साथ ही साथ स्वीकृत दर से अतिरिक्त में कार्य देने का एक अलग नियम बनाये हुए है आख़िर भगवान भरोसे चल रही यह प्रक्रिया कब तक ऐसा रहेगा इन्ही सब सरकारी पैसे के दुरुपयोग एव टेंडर प्रक्रिया को नियमतः करने की माँग को लेकर समस्त विपक्षी पार्षदों के साथ संयुक्त संचालक को पत्र सौपा गया एव उचित कार्यवाही कि माँग की गई,अगर जल्द से जल्द मामले का निराकरण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई …!
इस अवसर पर पार्षद तेजप्रताप सिंह ने कहा की – नगर पालिका में कुछ भी कार्य बोला जाता है तो नहीं किया जाता है हा लेकिन जहां सत्तापक्ष के फ़ायदे का कार्य रहेगा तो तुरंत हो जाता है कुलमिलाकर मनमानी व्यवस्था चल रही है ..!
इस अवसर पर प्रमुखरूप से पार्षद तेजप्रताप सिंह,राकेश अग्रवाल,तालिका साहू,संदीप डहरिया,हेमंत शाहनी,ओमप्रकाश कैवर्त,रूबी पवन गुप्ता,बाल्की कुजूर,आशा साहू,इंद्रजीत बींझवार,राजकुमारी ,युवा कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष विकास सिंह,आयुष यादव,शब्बीर ख़ान, और अनेक कांग्रेसी एव आमजन उपस्थित थे…!