
बांकी मोंगरा (आई.बी.एन-24) बांकी मोंगरा में बाबा गुरुघासीदास जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर एक ध्वज रैली निकाली गई, जिसमें डीजे साउंड के धुन पर मनमोहन गीतों के साथ लोग थिरकते हुए जैत खम्भ प्रांगण में पहुंचे। वहां बाबा की पूजा-अर्चना कर ध्वज रोहण किया गया।
गुरु घासीदास जयंती एक महत्वपूर्ण दिन है, जो 1756 में जन्मे प्रसिद्ध गुरु घासीदास के जन्मदिन की याद में मनाया जाता है। वे सामाजिक समानता के अपने दर्शन के लिए प्रसिद्ध हैं। गुरु घासीदास ने छत्तीसगढ़ में सतनामी समुदाय की स्थापना की और लोगों को सत्य के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी।
इस अवसर पर गजरा साईड सतनामी कल्याण समिति प्रांगण में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने बाबा की शिक्षाओं को याद किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।