
पाली (आई.बी.एन -24) नवाचारी शिक्षक संतोष कर्ष के सदप्रयासों से प्राथमिक शाला कारीछापर में अध्यनरत 70 बच्चों के नंगे पैरों को नए नवेले जूते की सौगात मिली है. नए जूते प्रकार बच्चों की खुशियां उनके चेहरे पर स्पष्ट झलक रही थी.
ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करना बड़ी चुनौती है. इसके लिए सरकार भी कई योजनाओं का संचालन करती है. वहीं शिक्षक श्रीकर्ष भी लगातार नवाचार से नवजतन और प्रयास करते रहते हैं. जिसका अपेक्षित परिणाम मिलता है।
नवाचारी पपेट शो दिखाने वाले शिक्षक संतोष कर्ष लगातार कुछ ना कुछ बच्चों के लिए करते रहते हैं. इसी कड़ी में आज उन्होंने सभी बच्चों को चेहरे पर खुशियां भी ला दी. उन्होंने अपने स्कूल के 70 बच्चों को नए जूते देकर के उन्हें स्कूल की ओर आने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बच्चों से वादा लिया कि वह प्रतिदिन स्कूल आएंगे.तब उन्होंने बच्चों को जूते प्रदान किया. इसके लिए उन्होंने समुदाय का भी सहयोग लिया और कुछ स्वयं सहयोग किया. शिक्षक संतोष कर्ष नवाचारी शिक्षा के रूप में जाने जाते हैं. उनके इस कार्य से विकास शिक्षा अधिकारी पाली श्यामानंद साहू ने प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि शिक्षक श्री कर्ष बच्चों के लिए सदैव कुछ ना कुछ करते ही रहते हैं. वह गरीब आदिवासी बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करते हैं और तरह-तरह के नवाचार करते रहते हैं.विद्यालय की प्रधान पाठक श्रीमती पूजा जायसवाल ने भी शिक्षक संतोष कर्ष के प्रयासो की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.