क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

पुलिस कर्मियों पर एकाएक जानलेवा हमला, संदेही और परिवार वालों ने लाठी डंडे से की ताबड़तोड़ मारपीट।

कोरबा (आई.बी.एन -24) बांगो थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बगबुड़ा क्षेत्र में एक चोरी मामले में संदेही के घर जांच पड़ताल करने और संदेही को हिरासत में लेने के लिए पुलिस की टीम ने उसके घर पर दस्तक दी। इसी बात पर बिना सोचे समझे युवक के परिजनों ने एकाएक पुलिस कर्मियों के ऊपर हमला कर दिया। परिजनों के द्वारा अचानक हमला करने से तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। किसी तरह वे जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे। एक आरक्षक पुलिस जंगल की ओर भागा और एकाएक जंगल में लापता हो गया। बाद में वह घायल अवस्था में जंगल के रास्ते पर मिला।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी दल-बल के साथ स्वयं बांगो के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि यह पूरा परिवार आदतन बदमाश प्रवृत्ति के हैं।

जानकारी के मुताबिक ये मामला बांगो थाना अंतर्गत ग्राम बगबुड़ा का है। घटना रविवार की सुबह करीब 11 बजे चोरी के एक मामले में आरक्षक अभिषेक पांडेय ,गजेंद्र और अनिल पोर्ते इस क्षेत्र में रहने वाले एक यादव परिवार के घर पर जांच पड़ताल करने के लिए पहुंचे थे।

संबंधित क्षेत्र के थाने के तीन पुलिस कर्मियों ने जांच पड़ताल के लिए संबंधित संदेही के घर पर पहुंचे। थाने में शिकायतकर्ता के बताए अनुसार चोरी के संदेही युवक के संबंध में पुलिस कर्मियों ने पूछताछ शुरू की गई थी कि एकाएक परिवार के सदस्यों ने अचानक गाली गलौज करते हुए लकड़ी,बल्ली,लाठी डंडों इत्यादि से हमला कर दिया। इस हमले को देख बचने के लिए पुलिस कर्मी गजेंद्र और अभिषेक संबंधित जगह से भाग निकले जबकि आरक्षक अनिल अपनी जान बचाने के लिए जंगल की ओर भागा। जंगल की ओर भागते देख हमलावरों ने उसका पीछा किया और जंगल की ओर पीछे पीछे दौड़ पड़े। पुलिसकर्मी जंगल के रास्ते पर भागते हुए एकाएक लापता हो गया। ग्रामीणों को जब वह नहीं मिला तो सभी लोग वापस अपने घर की तरफ लौट आए।

बता दें कि पुलिस कर्मियों पर हमले की सूचना मिलते ही जिले में खलबली मच गई। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को इस पूरी घटना की जानकारी मिलने पर वे स्वयं बांगो के लिए रवाना हुए। इसी तरह बांगो से अन्य पुलिस स्टाफ को मौके की घटना संबंधित मामले के लिए रवाना किया गया और निकटवर्ती थाना से भी पुलिस बल बुलाए गए। घटना घटित जंगल में सर्चिंग की गई और तलाश के दौरान आरक्षक अनिल गंभीर हालत में मिला उनके शरीर पर छोटे आई हैंप उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि तीनों पुलिस आरक्षकों के सिर,हाथ,पैर व शरीर के अन्य हिस्सो में गंभीर चोटें आई हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। इधर सूचनाओं के मुताबिक पुलिस टीम ने हमलावरों सहित चोरी के संदेह आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों के माध्यम से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त परिवार के द्वारा पिछले दिनों आबकारी अमले पर भी कार्रवाई करने के दौरान हमला किया गया था। बहरहाल, इस पूरे मामले में विवेचना और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!