क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

कोरबा में 21 मई को बच्चों में गैर संचारी रोग पर विशेष संवाद, यूनिसेफ और MCCR का संयुक्त आयोजन।

कोरबा(आई.बी.एन -24) संयुक्त राष्ट्र संघ की इकाई यूनिसेफ और MCCR ट्रस्ट (मीडिया कलेक्टिव फॉर चाइल्ड राइट्स) के संयुक्त तत्वावधान में 21 मई 2026 को कोरबा में “बच्चों में गैर संचारी रोग – उपाय एवं जागरूकता” विषय पर विशेष संवाद का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम सुबह 10 बजे होटल गणेश इन, ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में शुरू होगा। दोपहर 12 बजे भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इसमें पत्रकारों को विशेष प्रतिनिधि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

छत्तीसगढ़ में बढ़ रही NCD की चुनौती
आयोजकों ने बताया कि आज छत्तीसगढ़ में गैर संचारी रोग एक नई स्वास्थ्य चुनौती बनकर उभरे हैं। इसमें मुख्यतः बाल हृदय रोग, बाल मधुमेह, सिकल सेल एनीमिया और मानसिक स्वास्थ्य जैसी बीमारियां शामिल हैं।

विश्व में हर वर्ष 4.3 करोड़ और भारत में लगभग 58 लाख मौतें गैर-संचारी रोगों की वजह से होती हैं। इन रोगों के लंबे और महंगे उपचार से परिवारों पर गंभीर आर्थिक और मानसिक दबाव पड़ता है।

आदिवासी क्षेत्रों में स्थिति गंभीर
छत्तीसगढ़ एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है जहां दुर्गम क्षेत्रों के कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं हैं। मातृ और बाल स्वास्थ्य की चुनौतियों के साथ अब गैर-संचारी रोग और मानसिक स्वास्थ्य नई चुनौती बन गए हैं। राज्य में लगभग 40,000 लोग सिकल सेल से प्रभावित हैं और लगभग 3,00,000 प्रसार वाहक हैं।

यूनिसेफ और MCCR ने कहा कि गैर संचारी रोगों की रोकथाम के लिए व्यवहार परिवर्तन एक कारगर उपाय है। संवाद में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए सामूहिक प्रयासों पर चर्चा होगी।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!