WhatsApp Image 2024-03-22 at 3.00.41 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 3.00.41 PM
previous arrow
next arrow
क्राइमछत्तीसगढ़

पुरेना नदी में अज्ञात शव मिलने से छेत्र में फैली सनसनी।

संवाददाता : कुमुद्नी सोनी

कोरबा (आई.बी.एन -24) कोरबा सुबह बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत पुरेना नदी में मिले अज्ञात शव की पहचान मृतक सुनील यादव उम्र लगभग 41 वर्ष पता उर्जा नगर कॉलोनी थाना दीपका क्षेत्र निवासी के रूप में की गयी है। अलसुबह जब ग्राम के कुछ ग्रामीण पुरेना नदी में नहाने गये हुए थे। तभी कुछ दुर नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरते नजर आया, जिसकी खबर आग की तरह आसपास क्षेत्र में फैल गई। इसकी सुचना 112 को दी गयी, 112 की टीम तत्काल घटनास्थल पहुंचकर अपने उच्चाधिकारियों को इस हादसे की सुचना दी।

सुचना मिलते ही थाना बांकीमोंगरा प्रभारी श्रीमती उषा सोंधिया अपने थाना दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकाल उसकी जांच की गयी। आसपास पतासाजी करने पर नदी में मिले शव की सुनील यादव उम्र 41 वर्ष पता उर्जा नगर कॉलोनी थाना दीपका क्षेत्र का निवासी के रूप में मृतक के परिजनों ने की। शव देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव 2-3 दिन का है। कंट्रोल रुम कोरबा के माध्यम से सूचना दिया गया कि थाना बांकीमोंगरा ग्राम पुरैना खोलार नाला पुल के नीचे पानी में मृतक सुनील यादव पिता धीर सिंह यादव उम्र 45 वर्ष लगभग साकिन एम क्यू/230 उर्जानगर दीपका का शव पानी में उपलाया हुआ पड़ा है। सूचना पर जिला सीन ऑफ काईम यूनिट कोरबा के प्रभारी व वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सत्यजीत सिंह कोसरिया अपने स्टाफ पुलिस आरक्षक वाहन चालक राजेश चंद्रा एवं प्र.आर. हेमंत चौहान के साथ घटनास्थल पहुँचाकर शव का निरीक्षण एवं घटना निरीक्षण किया गया। प्रथम दृष्टिया मृतक की मृत्यु पानी में डुबने से होने की संभावना है। एवं डायटम परीक्षण कराने हेतु निर्देशित किया गया है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!