क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

सनसनी खबर : करही में लूट की कोशिश में ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की मौत – गांव में दहशत।

उच्च स्तरीय जांच की मांग, भाजपा नेता राजेश यादव ने जताया गहरा दुख।

जांजगीर(आई.बी.एन -24) जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में देर रात लूट की कोशिश के दौरान नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस सनसनीखेज वारदात में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन अज्ञात बदमाश कांग्रेस नेता एवं व्यवसायी रमेशलाल कश्यप के घर में घुस आए और परिवार को निशाना बनाया। विरोध करने पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान बड़े बेटे आयुष कश्यप को दो गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छोटे बेटे आशुतोष कश्यप को भी गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं क्षेत्रीय विधायक भी अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हालचाल जाना।

इधर, भाजपा प्रदेश सह-संयोजक एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी राजेश यादव ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदय विदारक है। दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दुःख की घड़ी में भाजपा परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!