छत्तीसगढ़राजनीति

SECL कुसमुंडा खदान के भीतर भारी वाहन (लोडर) में दबकर युवक की हुई मौत, हादसा लगातार हो रही है सुरक्षा पर उठ रहे सवाल।

 

केडी कंपनी के वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक कोयला खदान में चलाई गाड़ी

कोरबा(आई.बी.एन -24)। साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड कुसमुंडा खदान में एक युवक की लोडर गाड़ी में दबकर मौत हो गई है। बताई जा रही है कि कुसमुंडा खदान के भीतर एक वाहन चालक के द्वारा लापरवाही पूर्वक सीजी 04 1577 लोडर चलाई जा रही थी। इसी दौरान लोडर वाहन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही घटनास्थल में मौत हो गई। कुसमुंडा पुलिस और एसईसीएल के अधिकारियों के समक्ष में मृतक की लाश को चोरी छुपे उठाई गई है। आक्रोश स्थानीय ग्रामीणों एवं कर्मचारियों ने खदान बंदी कर दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मिनी रत्न एसईसीएल कुसमुंडा खदान के भीतर कोयला वाहन की चपेट में एक युवक राकेश यादव नामक व्यक्ति की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हुई है। ग्रामीण एवं संबंधित कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि केडी कंपनी के वाहन चालक के द्वारा खदान के भीतर लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाई जा रही थी इसी दौरान एक युवक राकेश यादव इसी दौरान राकेश यादव की मौत हो गई। इसी प्रकार मौके का फायदा उठाकर केडी कंपनी का लोडर ऑपरेटर घटनास्थल से फरार हो गया। दूसरी ओर ग्रामीण एवं कर्मचारियों से बिना समझौता किया संबंधित कंपनी के अधिकारियों के द्वारा तथा एसईसीएल के साथ गांठ से और पुलिस बल की मौजूदगी में संबंधित खदान से लाश को उठाकर पंचनामा के लिए भेज दिया गया जिससे कि आक्रोश ग्रामीणों ने कुसमुंडा खदान का कार्य पूरी तरह से बंद कर दिया है। इसी प्रकार ग्रामीण एवं कर्मचारियों ने कुसमुंडा पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए एसईसीएल मुर्दाबाद के नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन की जा रही है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!