
पाली (आई.बी.एन -24) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली के अध्यक्ष पद पर युवा,कर्मठ और सक्रिय जनप्रतिनिधि सत्यनारायण पैकरा की ताजपोशी हुई है.पाली मे श्री पैकरा का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनन्दन कार्यक्रम हुआ.
ब्लॉक मुख्यालय पाली में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी बड़े नेता जिला अध्यक्ष मनोज चौहान, सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा, श्रम एवं कल्याण मंडल के पूर्व सदस्य नवीन सिंह ठाकुर, पाली तानाखार की पूर्व प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार, जिपं सदस्य कौशल नेटी, निवर्तमान अध्यक्ष यशवंत लाल, नपं अध्यक्ष की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती सावित्री श्रीवास, ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष तुषार कांत राबिनसन, चंदन सिंह पर सांसद प्रतिनिधि सुरेश गुप्ता, अनिल गुप्ता ,अजय सैनी ,दिलेश्वर आदिले,राजेश पुरी गोस्वामी, पार्षद तूफान सिंह, दीपक जायसवाल, पवन ध्रुव,गुलाब सिंह, रत्नेश गुप्ता, श्रवण, श्यामू, रवि कश्यप,नीलेश यदु, दिनेश दास, कपिल दास,संतोषी दास ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस, माखन सिंह, गिरजा पैकरा सरपंच, शशि जगत, सुमन सारथी, चमेली सोनी,रामप्रसाद,संत पैकरा,अमूंद भारिया, जनपद सदस्य अफसाना कय्यूम, धर्मेंद्र राज, मिर्जा कय्यूम बेग पुर्व जनपद सदस्य पंचराम श्याम, संतोष पोर्ते,श्यामु सलाम, बृजपाल सिंह, देवानंद पंत, हीरालाल कंवर, चंदूलाल श्याम, विशेषर दास महंत, रघुनंदन कश्यप, जग्गू नेताम, तीजराम बियार,मनीराम बियार, बृजलाल बियार, सीताराम बियार आदि कांग्रेस की सभी इकाइयों के संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित हुए.कार्यक्रम के पूर्व कांग्रेसियों ने पैदल मार्च कर गांधी चौक में राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि दी. कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के ओजस्वी नारों और बैण्ड बाजे गाजे,आतिशबाजी के साथ पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. जहां क्रमशः सभी बड़े नेताओं का शाल श्रीफल पुष्प माला से स्वागत और अभिनंदन किया गया. उद्बोधन में कांग्रेस नेताओं ने नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष श्री पैकरा को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में पार्टी को स्थापित करने और सफलता दिलाने में कांग्रेस के जमीनी।
कार्यकर्ताओं का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा है. यही कारण है कि पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्र से युवा सक्रिय कार्यकर्ता सत्यनारायण को कांग्रेस कमेटी मे ब्लॉक अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है. उन्हें सभी वरिष्ठ जनों सहित सभी इकाइयों का समर्थन और सहयोग मिलेगा. संगठन की मजबूती के साथ पार्टी के हर मोर्चे पर कांग्रेस पार्टी मजबूती से खड़ी रहेगी. सत्यनारायण ने आभार व्यक्त करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जवाबदारी दी है सभी को साथ लेकर पूरी निष्ठा,ईमानदारी और समर्पण के साथ जवाबदारी निभाएंगे.कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पाली ब्लॉक के दूर-दराज से कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।