
कोरबा (आई.बी.एन -24) जिला पंचायत कोरबा अंतर्गत विकाशखंड पोड़ी उपरोड़ा के अधीन ग्राम पंचायत कोरबी (सिं) सरपंच पद में भारी मतों से कीर्ति कुमार उईके विजयी हुए, और अपने समर्थकों और क्षेत्र की जनता का आभार जताया है। चुनाव में जीत के बाद उन्होंने कहा कि यह जीत जनता की है, और वे पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
कीर्ति कुमार उईके न केवल राजनीति में बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। वे हमेशा लोगों की मदद के लिए आगे रहते हैं, और धार्मिक आयोजनों सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ और सेवा भाव ने उन्हें यह जीत दिलाई है।
उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया है, सर्वप्रथम ग्राम पंचायत कोरबी (सिं) के महंत मोहल्ला के सीसी सड़क का निर्माण का वादा किया है,उनका मुख्य फोकस सड़क, जल आपूर्ति, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे बुनियादी विकास कार्यों पर रहेगा।
उनकी जीत के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया, जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता ने जो भरोसा उन पर जताया है, वे उसे कभी टूटने नहीं देंगे और पूरी ईमानदारी से अपने कार्यों को अंजाम देंगे। अब देखना होगा कि अपने कार्यकाल में वे किन विकास योजनाओं को प्राथमिकता देते हैं और जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं।”