क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

ऋतू बिलासपुर संभाग प्रभारी, दिलेन्द्र व राजेश को बनाया गया सह प्रभारी,बिलासपुर संभाग के कार्यकर्ताओ में हर्ष।

बिलासपुर (आई. बी. एन -24) भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के सहमति से पिछड़ा वर्ग सम्मेलन संभाग स्तर पर बिलासपुर संभाग प्रभारी सुश्री ऋतू चौरसिया प्रदेश मंत्री, सह प्रभारी द्वय दिलेन्द्र कौशिल, राजेश यादव को बनाया गया है.
ज्ञात हो कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा को सशक्त बनाने के लिए प्रदेश संगठन ने संभाग स्तर पर पिछड़ा वर्ग सम्मेलन कराने का निर्णय लिया है जिसमे दो दिवसीय कार्यक्रम 28 व 29 जुलाई को तय हुआ है जिसमे प्रदेश मंत्री सुश्री ऋतू चौरसियाकोरबा व सह प्रभारी दिलेन्द्र कौशिल बिलासपुर, राजेश यादव कोरबा को बनाया गया है।


सुश्री चौरसिया विद्यार्थी परिषद, राष्ट्र सेविका, कोरबा नगर निगम से पार्षद व ननि कोरबा से महापौर प्रत्याशी रह चुकी है संगठन कार्य में एक महत्वपूर्ण योगदान है, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ज़ी के पोषण अभियान टीम में अपना भूमिका निभा चुकी है.पूर्व महापौर राजप्रसाद किशोर का जाति को चुनौती देते हुए इन्होने अपने बल बुते पर कानूनी लड़ाई लड़ी थीं पूर्व महापौर का जाति निरस्त हो गया है. अब मामला हाई कोर्ट में चल रहा है.
दिलेन्द्र कौशिल ज़ी विद्यार्थी परिषद में विभाग संगठन मंत्री, पिछड़ा वर्ग मोर्चा में कोरबा प्रभारी, पूर्व में इनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य व जिला पंचायत प्रत्याशी भाजपा से रह चुकी है संगठन गढ़ने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है.
राजेश यादव छात्र राजनीति से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से प्रारम्भ कर राजनीतिक पृष्ठभूमि है मजबूत करते हुए इन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नगर अध्यक्ष,जिला प्रमुख तथा प्रदेश कार्यकारणी में दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं तथा भाजयुमो में मंडल महामंत्री जिला महामंत्री तथा प्रदेश मंत्री का दायित्व निर्वहन करते हुए वर्तमान में पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं इन्होंने कुरुद विधानसभा में अजय चंद्राकर ज़ी, महासमुंद लोकसभा में चुन्नीलाल साहू,लोरमी विधानसभा में अरुण साव वर्तमान डिप्टी सीएम तथा लोकसभा चुनाव में चिंतामणि महाराज सरगुजा को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया है.
इसलिए प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने तीनों को बिलासपुर संभाग का महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सोप किया गया है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!