क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में लू का रेड अलर्ट, अगले 24 घंटे बरतें बेहद सावधानी।

बिलासपुर/दुर्ग (आई.बी.एन -24)तपती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के बालोद, बिलासपुर, दुर्ग, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, मुंगेली और राजनांदगांव जिलों के लिए अगले 24 घंटों में भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की है। पारा लगातार 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है और तेज गर्म हवाओं के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और दोपहर 12 से 4 बजे के बीच धूप में जाने से पूरी तरह बचें। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि शरीर में पानी की कमी न होने दें, इसके लिए बार-बार पानी, छाछ, नींबू पानी या ORS का घोल पीते रहें। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों पर गर्मी का असर सबसे ज्यादा होता है, इसलिए परिवार के इन सदस्यों का खास ख्याल रखने को कहा गया है। खुले बदन, हल्के सूती कपड़े पहनें, सिर को गमछे या टोपी से ढककर रखें और खाली पेट बाहर न निकलें। लू लगने पर उल्टी, चक्कर, तेज बुखार या बेहोशी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें या 108 पर कॉल करें। जिला प्रशासन ने सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है और सार्वजनिक जगहों पर प्याऊ की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं, इसलिए सावधान रहें और सुरक्षित रहें।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!