छत्तीसगढ़राजनीति

भू विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के राजेश यादव प्रदेश उपाध्यक्ष बने।

कोरबा(आई.बी..एन -24) भूविस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कु. उषा विश्वकर्मा के अनुशंसा पर जे डी दीवान जी ने प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर राजेश यादव को नियुक्त किया है। गणेश दास महंत प्रदेश सचिव कोयला कर्मचारी एशोसिएशन ने मीडिया को बताया कि राजेश यादव बहुत ही संघर्षशील व्यक्ति है इन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया है।निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में अमूल्य योगदान दिया है। श्री यादव ने डॉ भीमराव राष्ट्रीय अवार्ड दिल्ली तथा महामहिम राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा राष्ट्रपति अवार्ड गुवाहाटी असम प्राप्त किया है। इनका विभिन्न क्षेत्रों के आंदोलनो में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया है। छात्र आंदोलन, किसान आंदोलन आदि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन्होंने दिल्ली में सांसद घेराव किया था ।इनके कार्य शैली को देखते हुए वर्तमान में इन्हें भूविस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है इनकी नियुक्ति से भूविस्थापित एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!