क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

कोरबा : एसईसीएल केन्द्रीय कर्मशाला में राजभाषा पखवाड़ा का हुआ शुभारंभ।

कोरबा (आई.बी.एन -24) एसईसीएल केन्द्रीय कर्मशाला कोरबा में दिनांक 15 सितंबर 2025 को महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में माननीय महाप्रबंधक श्री श्री गिरेन्द्र कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित उद्घाटन समारोह से राजभाषा पखवाड़ा 2025 का शुभारंभ हुआ । सर्वप्रथम राजभाषा पखवाड़ा की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन से की गई। तत्पश्चात राजभाषा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाली सभी प्रतियोगिताओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया। इस मौके पर विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राजभाषा के रूप में हिंदी भाषा के प्रयोग तथा प्रचार प्रसार पर अपने विचार प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में माननीय महाप्रबंधक, सेन्ट्रल वर्कशॉप कोरबा श्री गिरेन्द्र कुमार द्विवेदी ने अपने आशीर्वचनों से सभा को अनुग्रहित किया। कार्यक्रम के अंत में श्री बलराम टंडन, स्टाफ अधिकारी ( मानव संसाधन ), सेन्ट्रल वर्कशॉप-सेन्ट्रल स्टोर्स कोरबा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस उद्घाटन समारोह का सफल संचालन श्री शिवानंद, सहायक ( राजभाषा ), सेन्ट्रल वर्कशॉप कोरबा द्वारा किया गया

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!