
रायपुर (आई.बी.एन -24) न्यूज एजेंसी।रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने फाग गाकर और नगाड़ा बजाकर प्रेस क्लब के सदस्यों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि रंगों का यह त्यौहार हमें एक दूसरे के साथ मिल-जुलकर रहने का संदेश देता है।
प्रेस क्लब के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री साय को गुलाल लगाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस समारोह में लोकरंग की अद्भुत झलक देखने को मिली, जब मुख्यमंत्री जी ने फाग गाकर सबको होली के रंगों में डुबो दिया।