
कटघोरा (आई.बी.एन -24) श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन का भव्य स्वागत किया गया। उन्हें वाणिज्य, उद्योग और श्रम विभाग के साथ-साथ आबकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा पाली से लेकर टीपी नगर तक जगह-जगह जोशीला स्वागत किया गया इस तारतम्य में कटघोरा में पोड़ी उपरोड़ा मंडल अध्यक्ष श्री चतुरभुवन नायक मंडल अध्यक्ष ने सौजन्य भेंट कर मंत्री जी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
मंत्री देवांगन ने अपने स्वागत कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हर आम और खास व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह इसके प्रसार में योगदान दे।
कुछ मुख्य बातें
शिक्षा पर जोर- मंत्री देवांगन ने शिक्षा को जीवन का मूलधन बताया और इसके प्रसार में योगदान देने की अपील की।
भ्रष्टाचार के खिलाफ – उन्होंने कांग्रेस शासन पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विकास की योजनाएं- मंत्री देवांगन ने बताया कि सरकार विकास की योजनाओं को लागू करने के लिए काम कर रही है और जनता के हित में लगातार काम कर रही है