क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

व्यवहार न्यायालय कटघोरा में संपन्न हुआ ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला।

सुनील महंत की रिपोर्ट

कोरबा कटघोरा (आई.बी.एन-24) आयुष छ.ग. शासन के निर्देशानुसार और जिला आयुष अधिकारी कोरबा डॉ.उदय शर्मा सर के मार्गदर्शन में कटघोरा के व्यवहार न्यायालय परिसर में दिनांक 22/08/2025 दिन शुक्रवार को विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन रखा गया। जिसमें बहुतायत संख्या में शहर और आस पास के ग्रामीण इलाके से लोग आए। न्यायालय के अधिवक्ता गण भी काफी संख्या में उपस्थित थे। न्यायालय के सभी स्टाफ, शहर के गणमान्य नागरिक और आम जन मानस कार्यक्रम में पहुंच कर लाभान्वित हुए और अपने अपने बीमारियों के लिए डॉक्टर्स से सलाह ले कर औषधि प्राप्त किए। कार्यक्रम में जिला आयुष अधिकारी डॉ.उदय शर्मा सर की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में न्यायालय स्टाफ की भूमिका भी सराहनीय रही। उक्त शिविर में शहर और आसपास से आए लोगों की संख्या लगभग ग्यारह सौ थी, जिन्होंने सर्दी, जुकाम, बुखार, वातरोग, उदर रोग, कर्णरोग, मुखरोग, स्त्री रोग, बी.पी., शुगर, चर्म रोग, नेत्र रोग, दौर्बल्य आदि बीमारियों का निःशुल्क जांच करा कर और औषधि प्राप्त किए।
पूरा कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ.श्वेता एक्का (चिकित्साधिकारी औषधालय कटघोरा) के अध्यक्षता और डॉ. नेहा मिंज, डॉ.पवन मिश्रा, डॉ.पुष्पलता भगत, डॉ.सदानंद गिरी, डॉ.सोमती, अब्दुल अहमद खान, रघुनंदन सिंह, खिलावन सिंह, सत्यनारायण निराला, संजय कंवर, शेख रिज़वान, लक्ष्मण, और रामेश्वरी यादव के सहयोग से सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!