क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

कटघोरा: सुतर्रा बाईपास पर अज्ञात वाहन ने राहगीर को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत।

टक्कर मारकर चालक फरार, मृतक चैतमा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा।

कटघोरा(आई.बी.एन-24): कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुतर्रा बाईपास रोड पर आज सुबह लगभग 11 बजे , एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

शिनाख्त के प्रयास जारी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक चैतमा के आसपास के गांव का रहने वाला है। हादसे के समय मृतक पैदल सड़क पर चल रहा था। अचानक अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया, शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बता रही है।

कटघोरा पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही
सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही पूरी कर रही है और पोस्टमार्टम हेतु कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

स्थानीय लोगों में आक्रोश।

लगातार हो रहे हादसों से स्थानीय रहवासियों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि बाईपास पर न तो स्ट्रीट लाइट है और न ही स्पीड ब्रेकर, जिसके कारण वाहन चालक बेलगाम गति से वाहन चलाते हैं।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!