क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

दीपका: नरेंद्र पटेल बने ओबीसी मोर्चा मंडल महामंत्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह।

दीपका (आई.बी.एन -24)भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देश पर ओबीसी मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार करते हुए दीपका मंडल में नई नियुक्ति की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के अनुमोदन एवं ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय राठौर की अनुशंसा पर दीपका मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति तथा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत प्रजापति की सहमति से नरेंद्र पटेल (तिवरता) को ओबीसी मोर्चा दीपका मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया है।

स्वागत से गूंजा कार्यक्रम स्थल।
नियुक्ति की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने नरेंद्र पटेल का फूल-मालाओं से स्वागत कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

पद नहीं, संगठन सर्वोपरि” – नरेंद्र पटेल  
इस अवसर पर नवनियुक्त महामंत्री नरेंद्र पटेल ने कहा, मेरे लिए पद महत्वपूर्ण नहीं, संगठन और विचारधारा सर्वोपरि है। पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से खरा उतरूंगा।”

उन्होंने बताया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और केंद्र-राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

लोकप्रियता बनी आधार
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नरेंद्र पटेल के महामंत्री बनने से दीपका मंडल में संगठनात्मक मजबूती आएगी। क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता और विभिन्न गुटों में स्वीकार्यता को इस नियुक्ति का प्रमुख कारण बताया जा रहा है।

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि इस निर्णय से ओबीसी मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी चुनावों में पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!