क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

सुशासन दिवस पर पटवारी पर गंभीर आरोप, फौती के नाम पर ग्रामीणों से वसूली का मामला गरमाया।

कटघोरा (आई.बी.एन -24) कटघोरा विकास खंड के ग्राम पंचायत डोंगरी के सुशासन दिवस के अवसर पर धंवईपुर क्षेत्र के पटवारी राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र के पटवारी द्वारा मृत व्यक्तियों की फौती दर्ज करने के नाम पर ग्रामीणों से अवैध रूप से राशि वसूली जा रही है। मामले को लेकर भाजपा प्रदेश सह संयोजक छत्तीसगढ़ राजेश यादव ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा नेता राजेश यादव ने शिकायत में कहा कि फौती जैसे संवेदनशील कार्य के लिए ग्रामीणों से आठ-आठ हजार रुपये लेना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं अमानवीय है। उन्होंने कहा कि एक पीड़ित परिवार, जिसने सड़क दुर्घटना में अपने सदस्य को खो दिया, उससे भी फौती दर्ज कराने के नाम पर ₹8 हजार की राशि ली गई। इसके अलावा अन्य ग्रामीणों से भी इसी प्रकार पैसे लेने की जानकारी सामने आई है।

उन्होंने कहा कि किसी परिवार के सदस्य की मृत्यु के बाद परिजन पहले ही मानसिक और आर्थिक पीड़ा से गुजरते हैं, ऐसे समय में सरकारी प्रक्रिया के नाम पर उनसे धन वसूली करना सुशासन की भावना के विपरीत है। यह न केवल प्रशासनिक संवेदनहीनता को दर्शाता है, बल्कि ग्रामीणों के अधिकारों का भी खुला उल्लंघन है।

राजेश यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसे भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों को किसी भी स्थिति में माफ नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन एवं राजस्व विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में गरीब एवं ग्रामीण जनता का शोषण न हो सके।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!