क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

नरेंद्र सोनी को फिर मिला ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व, बांकी मोंगरा में चुनाव सम्पन्न।

बांकी मोंगरा (आई.बी.एन -24) बांकी मोंगरा। छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के ब्लॉक स्तरीय चुनाव शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुए, जिसमें एक बार फिर नरेंद्र सोनी को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर क्षेत्र के पत्रकारों में उत्साह का माहौल देखा गया।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से अजय चौहान को उपाध्यक्ष एवं सुनील विश्वकर्मा को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और पत्रकार हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र सोनी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई दी और संगठन की एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर सभी ने संतोष व्यक्त किया।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!