
कोरबा (आई.बी.एन -24) माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी की सहमति से भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा प्रदेश महामंत्री श्री नवीन मारकंडे जी द्वारा की गई है।
इस अवसर पर कोरबा जिला (कटघोरा) से भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ में श्री दिनेश गर्ग जी को प्रदेश सह कार्यालय प्रभारी बनाए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
श्री दिनेश गर्ग जी पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति के सदस्य रह चुके हैं तथा संघ में व्यवस्था प्रमुख सहित विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव एवं कार्यकुशलता का लाभ निश्चित रूप से पार्टी को प्राप्त होगा।
ईश्वर से उनके सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हैं।