क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

मोरगा : कालाबाजारी हेराफेरी का मामला आया सामने, किसानों ने की थी शिकायत यूरिया की हुई है हेराफेरी।

संवाददाता: हजरत खान की खास रिपोर्ट।

कोरबा (आई.बी.एन -24) मोरगा सोसाइटी में किसानों के हिस्से की खाद की कालाबाजारी का मामला प्रशासन तक पहुंच गया है। किसानों ने कोरबा कलेक्टर को लिखित में शिकायत कर जांच की मांग की है। लेकिन अभी तक इस मामले की जांच के लिए टीम का गठन नहीं किया गया है बहुत जल्द जांच कराई की जाएगी।

हालांकि उम्मीद है कि संबंधित क्षेत्र के एसडीएम जल्द ही मामले की जांच के लिए टीम का गठन करेंगे। विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत मोरगा सोसाइटी में किसानों ने मचाया था हंगामा।

ग्राम मोरगा में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति संचालित है। इस साल प्रदेश सरकार की ओर से इस सोसाइटी को यूरिया, डीएपी और पोटॉश की पांच हजार से अधिक बोरियां दी गई हैं। किसानों का आरोप है कि उन्हें उनकी जरुरत के अनुसार यूरिया खाद सोसाइटी से नहीं प्रदान किया गया। बताया गया है कि सरकार

की ओर से यूरिया की आपूर्ति नहीं हो रही है। फसल की बोआई शुरू होने से पहले जो यूरिया प्रदान किया गया था, वही उन्हें मिला। बाद में यूरिया नहीं दिया गया। जबकि उनके नाम पर 10 से 20 बोरी यूरिया चढ़ाया गया। कुछ किसानों के नाम और अधिक यूरिया का आबंटन दिखाया गया। अब मामले का खुलासा होने पर किसान नाराज हैं।

सोमवार को मोरगा सोसाइटी के किसानों ने जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जनचौपाल में सोसाइटी के प्रबंधन के लिखित शिकायत की है। उन्हें प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में जल्द ही पोड़ी उपरोड़ा एसडीएम की ओर से जांच समिति का गठन किया जाएगा।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!